कृष्णधर गोयल को अनुकंपा नियुक्ति : जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने सौंपा नियुक्ति पत्र

कोरबा। दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग की कर्मचारी स्वर्गीय कुमारी विद्या गोयल के आश्रित सदस्य (भाई) कृष्णधर गोयल को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने कृष्णधर गोयल को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।

अनुकंपा नियुक्ति के तहत कृष्णधर गोयल, पिता कार्तिकराम गोयल, निवासी ग्राम मुढ़ाली, पोस्ट जवाली, तहसील कटघोरा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) को प्राथमिक शाला बम्हनीकोना (मुड़ापार), विकासखंड पाली, जिला कोरबा में पदस्थ किया गया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी करते हुए कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य शोकाकुल परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना है, जिससे वह सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका अर्जित कर सके।

नियुक्ति प्राप्त होने पर कृष्णधर गोयल ने जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।