कोरबा।न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में 20 दिसंबर को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025–26 के द्वितीय चरण का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। यह चरण विद्यालय के सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितीश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरबा तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रेमलता यादव, वनमंडलाधिकारी कोरबा उपस्थित रहीं।
अतिथियों ने ध्वजारोहण कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के चेयरमेन किशोर कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलकूद के माध्यम से विद्यार्थी अनुशासन, टीमवर्क और जीवन की चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक जगजीत सिंह भट्टी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। खेल मैदान में विद्यार्थियों के उत्साह और उमंग से विद्यालय परिसर खेलमय वातावरण में नजर आया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















