कटघोरा–पाली तानाखार में संगठन मजबूत करेगी भाजपा, जिला प्रभारी केशरवानी ने ली अहम बैठक

कोरबा।भारतीय जनता पार्टी द्वारा कटघोरा एवं पाली- तानाखार विधानसभा स्तरीय बैठक का भव्य आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक कोरबा जिले के नवनियुक्त प्रभारी अनिल केशरवानी के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

नवनियुक्त जिला प्रभारी अनिल केशरवानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कटघोरा और पाली- तानाखार विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण टास्क बताते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसकी संगठित कार्यप्रणाली और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की धुरी है।युवाओं को जागरूकता अभियान, जनसंपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी, सकारात्मक सोच के साथ समाज में परिवर्तन लाने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनावी समय में ही नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही है।

बैठक में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला सह प्रभारी बृजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, पूर्व विधायक रामदयाल उईके, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, नगर पंचायत छुरीकला अध्यक्ष श्रीमती पदमिनी प्रीतम देवांगन, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय सहित अनेक वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।