मूकबधिर/श्रवणबधिर दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार प्लेसमेंट कैम्प 23 दिसंबर को रायपुर में

कोरबा।मूकबधिर एवं श्रवणबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 23 दिसंबर 2025 को रायपुर में विशेष रोजगार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु), पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के पास, सिविल लाइन्स, रायपुर में होगा।

इस कैम्प में फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 10 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को स्कैनिंग, लोडिंग, अनलोडिंग, पैकिंग, पिकिंग एवं शॉर्टिंग जैसे कार्य करने होंगे। वेतन 11,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह होगा तथा कार्यस्थल तेन्दुआ, हीरापुर (रायपुर) रहेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक मूकबधिर/श्रवणबधिर दिव्यांगजन (महिला एवं पुरुष दोनों) इस कैम्प में भाग ले सकते हैं।कैम्प में शामिल होने वाले दिव्यांगजन अपने साथ 10वीं/12वीं/स्नातक की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

कैम्प में यात्रा व्यय, भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क करें।

इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन भी करा सकते हैं।

यह पहल दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।