कोरबा। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शनिवार 20 दिसंबर को कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में कुल 2 करोड़ 70 लाख 5 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे चेकपोस्ट बालको सामुदायिक भवन के पास से होगी, जहां मंत्री श्री देवांगन वार्ड क्रमांक 38 लालघाट चेकपोस्ट में 8 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक मंच का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे वार्ड 38 के रिस्दा में 30 लाख, चेकपोस्ट भदरापारा में 10 लाख एवं 14.50 लाख, अमर सिंह होटल के पास 8 लाख, वार्ड 39 में विभिन्न स्थानों पर 30 लाख तथा वार्ड 46 परसाभाठा में 15 लाख रुपये के सीसी रोड, नाली एवं किचन शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
तत्पश्चात अपरान्ह 3 बजे भदरापारा बरगद चौक के पास आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जी वार्ड 40 में शासकीय प्राथमिक शालाओं में 20 लाख के अहाता निर्माण, 5 लाख के सीसी रोड एवं नाली, वार्ड 36 में 10 लाख के सामुदायिक भवन, वार्ड 41 में 25 लाख के सीसी रोड एवं नाली तथा 15 लाख के तालाब उन्नयन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
शाम 4 बजे दैहानपारा राधा कृष्ण मंदिर (कॉफी पॉइंट रोड) के पास होने वाले कार्यक्रम में वार्ड 42 में 15 लाख के मिश्रा तालाब जीर्णोद्धार, 27.70 लाख के एसएलआरएम सेंटर निर्माण, वार्ड 43 कैलाश नगर में 20 लाख के सीसी रोड एवं नाली तथा वार्ड 47 रूमगरा में 16.85 लाख के नवीन शाला भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















