कोरबा। न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में सत्र 2025-26 के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। यह खेल महोत्सव दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पहला चरण प्ले ग्रुप से कक्षा 5 तक के जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित किया गया है। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साह और उल्लास के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) तामरेश्वर उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर खेलकूद का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट ने सभी का दिल जीत लिया। छोटे-छोटे बच्चे अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास के साथ कदमताल करते नजर आए, जिसने स्कूल की उत्कृष्ट परंपरा को उजागर किया।
डीईओ तामरेश्वर उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रारंभिक स्तर पर खेलकूद बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास की मजबूत नींव रखते हैं। स्कूल डायरेक्टर दिलीप कुमार साहू ने कहा कि खेल अनुशासन, धैर्य और टीम वर्क का महत्व सिखाते हैं।
प्राचार्य डी.एस. राव ने बताया कि दो फेज में आयोजन का उद्देश्य सभी आयु वर्ग के बच्चों को समान अवसर प्रदान करना है।
उप-प्राचार्या श्रीमती कीर्ति हेरिट ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया, जबकि प्रधान पाठक जगजीत सिंह भट्टी सहित सभी शिक्षकों ने मार्गदर्शन किया।
जूनियर वर्ग के लिए सरल दौड़, फन रेस, संतुलन खेल, बॉल गेम्स और अन्य बालोपयोगी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
यह आयोजन बच्चों में खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने की दिशा में स्कूल की सकारात्मक पहल को दर्शाता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















