अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 48 कट्टी धान जब्त

कोरबा।बिंझरा समिति के नोडल अधिकारी दीपक सिंह द्वारा 18 दिसंबर की रात लगभग 7:30 बजे ग्राम भांवर के पास एक छोटे पिकअप वाहन से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 48 कट्टी धान को जब्त किया गया।

मौके पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जब्त धान को वाहन सहित प्रारंभिक तौर पर भांवर के सरपंच के सुपुर्द किया गया था।

आज नायब तहसीलदार एवं सहायक खाद्य अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए जब्त धान को थाना बांगो के सुपुर्द किया गया। जांच के दौरान ग्राम बिंझरा निवासी शंभूशरण सिंह ने 48 कट्टी धान पर अपना दावा किया। 19 दिसंबर 2025 को भूमि स्वामित्व के अनुसार धान की मात्रा का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 140 कट्टी के मुकाबले केवल 132 कट्टी धान पाया गया।

इसके अतिरिक्त, जब्त 48 कट्टी धान के संबंध में संबंधित व्यक्ति कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।