सिकंदराबाद मंडल में तीसरी लाइन के लिए नॉन- इंटरलॉकिंग काम; यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का रूट बदला, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर के यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित
रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन पर तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 7 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ये ट्रेनें 26 जनवरी से 14 फरवरी तक अलग-अलग तारीखों में कैंसिल रहेंगी।
इस कार्य से रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और राजनांदगांव के आने-जाने वाले यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर विभिन्न जोनों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा सकें। इसी कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हो रहा है।
कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ के रूट में बदलाव किया गया है। उदाहरण के लिए, 27 जनवरी तथा 3 से 10 और 13 फरवरी को यशवंतपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग काचीगुड़ा–निजामाबाद जंक्शन–मुदखेड़ जंक्शन–पिंपलखुटी–नागपुर–दुर्ग–बिलासपुर से होकर चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















