दीपका पुलिस की कार्रवाई; फर्जी एंट्री कर कोयला दूसरे स्थानों पर खपा रहे थे, अब तक कुल 10 गिरफ्तार
कोरबा। एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा खदान से अदानी पावर कंपनी के लिए भेजे जा रहे कोयले की हेराफेरी मामले में दीपका पुलिस ने पांच और कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब तक इस मामले में कुल 10 कथित आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस कार्रवाई से कोयला माफिया में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, दीपका थाना क्षेत्र में ट्रेलरों से जयरामनगर रेलवे साइडिंग तक कोयला परिवहन किया जा रहा था, लेकिन कई वाहन साइडिंग पहुंचने के बजाय दूसरे स्थानों पर कोयला अनलोड कर रहे थे। साइडिंग में फर्जी एंट्री और अनलोडिंग दिखाई जा रही थी।
तिवरता ट्रांसपोर्ट कंपनी की शिकायत पर थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में जांच की गई, जिसमें हेराफेरी का खुलासा हुआ।
पुलिस की सतत कार्रवाई से कोयला हेराफेरी में संलिप्त लोगों में दहशत है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















