औषधीय खेती और वनौषधि संरक्षण पर संगोष्ठी: वैद्य लोमश ने दी उपयोगी जानकारी

कोरबा। परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ द्वारा प्राकृतिक कृषि केंद्र जीबीवीएस ऑफिस नवापारा करतला में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम एसके प्रधान रहे, जबकि अध्यक्षता वैद्य लोमेश कुमार बच्छ ने की।

संगोष्ठी में परंपरागत वनौषधि वैद्यों के ज्ञान संकलन, औषधीय खेती, वनौषधियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विस्तृत चर्चा हुई।

वैद्य लोमेश कुमार बच्छ ने कहा कि प्रकृति के सान्निध्य में रहना ही रोगों से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। कई प्रतिष्ठित वैद्यों ने अपने अनुभव साझा किए।

नाबार्ड के डीडीएम एसके प्रधान ने परंपरागत वैद्यों की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

जीबीवीएस अध्यक्ष सूर्यकांत सौलाखे ने बताया कि करतला ब्लॉक में नाबार्ड की जीवा परियोजना से भूमि सुधार, प्राकृतिक खेती और आर्थिक विकास के माध्यम से किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।वैद्य विष्णु कश्यप ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच साधराम राठिया, उप सरपंच दिला दास महंत, वनस्पति वैज्ञानिक दिनेश दीक्षित, वैद्य सुमेन्द राम, वैद्य त्रिभुवन सिंह कंवर, वीरेंद्र बच्छ, सत्यवान श्रीवास, अर्जुन श्रीवास, लीला प्रसाद अगरिया, दयाराम कुम्हार, देवनारायण मांझी, शेख रफीक, समार सिंह, द्वारिका ध्रुव, केशव प्रसाद नायक, महावीर प्रसाद, डालेश्वर कश्यप और दिनेश तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।