कोरबा। आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा ने रेलवे स्टेशन पर स्वदेशी जनजागरण स्टॉल लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया। जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आने-जाने वाले लोगों को स्वदेशी उत्पादों की जानकारी दी और उपयोग की शपथ दिलाई।
जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर नागरिक का संकल्प है। स्वदेशी उत्पाद अपनाने से अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और स्थानीय उद्योगों, छोटे व्यापारियों, कारीगरों तथा श्रमिकों को सीधा लाभ मिलता है।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद एवं मंडल महामंत्री लुकेश्वर चौहान, पूर्व पार्षद एवं नगरीय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुफल दास महंत, जिला कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा लखन चंद्रा, जिला आईटी विभाग सह संयोजक दीपक चावड़ा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनोज नायडू, प्रदीप सिंह, धनीराम पटेल, कुलदीप यादव, जयउरांव, नेम खूंटे, अविनाश दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















