पेंड्रा में 7 डिग्री तक गिरा पारा; कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी, जनजीवन प्रभावित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का प्रकोप जारी है। विशेष रूप से अमरकंटक और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आसपास शीतलहर का असर सबसे ज्यादा है।
गुरुवार सुबह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा में यह 7 डिग्री तक पहुंच गया।
अमरकंटक के रामघाट, माई की बगिया और श्रीयंत्र मंदिर जैसे इलाकों में सुबह ओस बर्फ जैसी जम गई, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर ओढ़े नजर आया। इस खूबसूरत नजारे ने पर्यटकों को आकर्षित किया, लेकिन दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु और स्थानीय लोग ठंड से ठिठुरते दिखे।
मौसम विभाग ने शीतलहर को देखते हुए आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की आशंका जताई है। 19 दिसंबर को रायपुर,कबीरधाम,राजनांदगांव,दुर्ग,कोरिया, बिलासपुर, कोरबा,सूरजपुर,बलरामपुर,जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, मुंगेली और बालोद जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















