कोरबा। महानगर साहू संघ की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र साहू (अस्थि रोग विशेषज्ञ) ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी में मनकराम साहू को अध्यक्ष, बालाराम साहू को कार्यवाहक अध्यक्ष, बद्री प्रसाद साहू, दिनेश कुमार साहू तथा रितेश कुमार साहू को उपाध्यक्ष, श्रीमती पद्मिनी साहू को महिला उपाध्यक्ष, मदन गोपाल साहू को संगठन सचिव, श्रीमती सुंद्रिका साहू को महिला संगठन सचिव, नरेंद्र कुमार साहू को महासचिव, प्रेमलाल साहू को संयुक्त महासचिव, संतुप्रसाद साहू को महामंत्री, अमोली साहू को संयुक्त महामंत्री, पुनीराम साहू को सचिव, दीपक कुमार साहू को सहसचिव, मुन्ना साहू को कोषाध्यक्ष, रविंद्र कुमार साहू को सहकोषाध्यक्ष तथा रविंद्र साहू को मीडिया प्रभारी/सलाहकार नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम में इंजी. अरविंद साहू, दिनेश साहू (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), श्रीमती योगेश्वरी साहू (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), महारथी साहू (पूर्व तहसील अध्यक्ष, पोड़ी-उपरोड़ा), धर्मेंद्र साहू, संतोष साहू (सचिव, तहसील हरदीबाजार), नगर निगम पार्षद सुषमा साहू, फिरत साहू, धनश्री साहू, गिरधारी लाल साहू, धनीराम साहू (पूर्व महासचिव) तथा भुवनलाल साहू (पूर्व अध्यक्ष) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
अतिथियों का स्वागत चितरंजन साहू, रामलाल साहू, श्रीमती कमला साहू, सविता साहू, अंजू साहू, नंदिनी साहू एवं रजनी साहू ने किया। अतिथियों ने समाज को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा प्रतिमाह नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष मनकराम साहू ने अपने उद्बोधन में वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं को साथ लेकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

