कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने विनोद कश्यप नामक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने तीन साल तक उसे जानने के बाद विवाह का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया।
पीड़िता ने बताया कि थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और उल्टे उसके साथ अभद्रता की गई। मजबूरन वह पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिली, जिसके हस्तक्षेप के बाद बांकी मोंगरा पुलिस ने विनोद कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़िता फिर एसपी कार्यालय पहुंची और पूरी स्थिति से अवगत कराया। मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने आरोप लगाया कि थाने के जांच अधिकारी कंवर आरोपी का हर हाल में सहयोग कर रहे हैं और पीड़िता के चरित्र पर लांछन लगा रहे हैं।
पीड़िता ने कहा, “यह मामला महिला अधिकारों पर तमाचा है। जांच को गंभीरता से लिया जाए और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।” उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन पीड़िता न्याय की उम्मीद में संघर्ष कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
