कोरबा।नगर निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 36 में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का रविवार को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने औचक निरीक्षण किया। एसपी ऑफिस से पुराने आरटीओ कार्यालय तक रजगामार मार्ग पर लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान महापौर अचानक निर्माण स्थल पर पहुंचीं और कार्य की गुणवत्ता, सड़क की मोटाई, उपयोग में लाई जा रही सामग्री तथा निर्माण की गति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण पूरी तरह मानकों के अनुरूप और गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महापौर ने निगम अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि जनता के पैसों से होने वाले कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मौके पर उपस्थित नगर निगम के इंजीनियर अश्वनी दास ने निर्माण कार्य की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जा रहा है।
प्रगति कंस्ट्रक्शन की ओर से अखिलेश सिंह ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण पूर्ण करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद चंद्रलोक सिंह भी मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















