कोरबा। सप्त क्रांति और घर-घर गायत्री अभियान के तहत कोरबा नगर के शारदा विहार आवासीय परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में अगले सप्ताह से 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शुरू होने वाला है। जनसामान्य को इस आयोजन के बारे में जागरूक करने के लिए गायत्री परिवार की मातृ शक्ति ने प्रभात फेरी निकालकर कार्य को तेज कर दिया है।
गायत्री परिवार की ओर से बताया गया कि प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हो रही हैं। भजन-कीर्तन के साथ गायत्री मंत्र की महिमा तथा वंदनीय माता भगवती के योगदान का संदेश दिया जा रहा है। तीन दिवसीय महायज्ञ में गायत्री मंत्र की आहुतियां दी जाएंगी तथा इसके धार्मिक, पर्यावरणीय और वैज्ञानिक महत्व से लोगों को अवगत कराया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















