कोरब। टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में शनिवार को केएन कॉलेज के तत्वावधान में परिक्षेत्र स्तरीय महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के तीन प्रमुख महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
पुरुष वर्ग में शासकीय ईवीपीजी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मेजबान टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
वहीं महिला वर्ग में ईवीपीजी कॉलेज और मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में ईवीपीजी कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता बनने के साथ स्टेट लेवल में प्रवेश किया। मिनीमाता की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में शासकीय ईवीपीजी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज एवं मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल टीमों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने बास्केट में बाल डालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में रविन्द्र ध्रुव,अनिमा तिर्की,टी.वी.नरसिम्हम बी. के. वर्मा, बृजेश तिवारी, डॉ. सुनील तिवारी, ओ.पी. साहू, अनिल राठौर सहित मीडिया प्रतिनिधि विकास पाण्डेय, हर्ष साहू, हिरबस साहू, प्रवीण कुमार एवं दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















