कोरबा। कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल), पताड़ी ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण पहल की है। अडाणी फाउंडेशन के माध्यम से आसपास की पांच ग्राम पंचायतों पताड़ी, खोड्डल, पहांदा, धंदानी और सरगबुंदिया के 8 गांवों में स्थित कुल 18 आंगनवाड़ी केंद्रों में रसोई के बर्तन, खेल-कूद का सामान, कुर्सियां, टेबल, अलमारी, गद्दे आदि आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया।
इस सामग्री वितरण एवं केंद्रों के उद्घाटन कार्यक्रम में अडाणी पावर के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
सभी संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों तथा आईसीडीएस अधिकारियों ने भी कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कर केंद्रों का निरीक्षण किया, जिससे सामुदायिक सहभागिता और मजबूत हुई।
कार्यक्रम में कोरबा परियोजना अधिकारी श्रीमती ममता तुली तथा करतला परियोजना अधिकारी श्रीमती कीर्ति जैन का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। इस चरण में बुनियादी जरूरतों पर विशेष फोकस किया गया है, जबकि भविष्य में आंगनवाड़ी केंद्रों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त सुधार कार्य भी किए जाएंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















