कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस चौराहे (नेताजी चौक) पर शुक्रवार रात एक पिकअप वाहन से गिरे तेल ने सड़क को फिसलन भरा बना दिया, जिससे कई दुपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बड़े वाहनों की टक्कर से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन तेल लेकर गुजर रहा था, तभी सिग्नल के पास बड़ी मात्रा में तेल सड़क पर गिर गया। इसके बाद एक के बाद एक कई बाइक और स्कूटी सवार फिसलकर गिरते चले गए।
वायरल वीडियो में एक एक्टिवा सवार युवक को करीब 25 मीटर तक फिसलते हुए गिरते देखा गया। घायल युवक सीएसईबी कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है।
हादसे को बढ़ता देख स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने सड़क पर रेत डालकर तेल के फैलाव को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी बीच मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड लगाकर कुछ देर के लिए आवाजाही रोक दी, जिससे आगे हादसे टल गए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















