कोरबा। वर्ष 2025 खत्म होने में महज 16 दिन शेष रह गए हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए कोरबा जिले की पुलिस लंबित मामलों को कम करने में जोर-शोर से जुटी हुई है। विभिन्न थानों और चौकियों में लंबे समय से फरार आरोपी पकड़े जा रहे हैं, साथ ही पुराने प्रकरणों में चालान पेश किए जा रहे हैं।
पुलिस के लिए दिसंबर का महीना पुराने मामलों के निराकरण का विशेष समय माना जाता है। ठंड के मौसम में दिन छोटे होने और काम के घंटे कम होने से चुनौतियां बढ़ जाती हैं, इसलिए वर्ष के अंत में पेंडेंसी कम करना जरूरी हो जाता है ताकि नए साल में अपराध नियंत्रण आसान रहे।
हाल ही में हुई क्राइम मीटिंग में वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को पुराने अपराधों की प्रगति की समीक्षा की और लंबित मामलों को जल्द हल करने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली, कटघोरा, बालको नगर, कुसमुंडा, दीपका, सिविल लाइन, पाली, बांकी-मोंगरा, उरगा जैसे प्रमुख थानों और शहर की चौकियों में पुलिस सक्रिय हो गई है।
पिछले कुछ दिनों से इन इकाइयों में पुराने प्रकरणों को शॉर्ट आउट करने का काम तेजी से चल रहा है। पुलिस का मानना है कि इससे न केवल पेंडेंसी कम होगी, बल्कि नए साल में अपराध नियंत्रण की चुनौतियां भी कुछ कम हो जाएंगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















