कोरबा। प्रतिभा सम्मान योजना (पीएसवाय) की जिला स्तरीय परीक्षा आज ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शासकीय बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों से कुल 357 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए।कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्रों के लिए पांच अलग-अलग समूह बनाए गए। शिक्षा विभाग की अनुमति से आयोजित इस परीक्षा के लिए कोरबा जिले में एकमात्र केंद्र निर्धारित किया गया था।
सुबह आयोजित परीक्षा में छात्रों को डेढ़ घंटे का समय दिया गया, जिसमें उन्हें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने थे। प्रश्न कक्षा स्तर के अनुसार तैयार किए गए थे, जिनसे विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान का आकलन किया जाना है।
परीक्षा शांतिपूर्ण और बेहतर माहौल में संपन्न हुई। विद्यालय प्राचार्य रणधीर सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित छात्र आगे संभाग स्तरीय और राज्य स्तरीय परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्राप्त करेंगे।
इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनकी क्षमता को निखारना है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















