विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक वनभोज सम्पन्न झोराघाट में खेल प्रतियोगिताओं के बीच परिचय सम्मेलन

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन (छराविम) की कोरबा जिला इकाई ने झोराघाट में वार्षिक वनभोज के साथ परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी दक्षता दिखाई।

रोमांचक मुकाबलों में प्रांतीय प्रबंधकारिणी अध्यक्ष की टीम ने 275 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय टीम मात्र 5 अंकों के अंतर से 270 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। एसोसिएशन द्वारा विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समापन सत्र में प्रांतीय पदाधिकारियों और कोरबा जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सदस्यों को संबोधित किया। इसके बाद विजेता सदस्यों को पुरस्कार वितरित किए गए।

आयोजन की सफलता में एसपी रेगे, एमएल विश्वकर्मा, एसके निगम, एनसी जैन, पंचम लाल राठौर, कार्तिक राम कैवर्त्य, दयाल दास वैष्णव, एसके कुदेसिया, निकेतराम राठौर सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।