ह्यूमन राइट्स डे पर साकेत शर्मा को ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड’

कोरबा। समाज सेवा और मानवाधिकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय कोरबा निवासी साकेत शर्मा को 10 दिसंबर ह्यूमन राइट्स डे के अवसर पर एक प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित लोधी रोड ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स द्वारा उन्हें ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ प्रदान किया गया।

यह सम्मान उन्हें राष्ट्र और समाज के प्रति उनके सतत योगदान, कर्तव्यनिष्ठा तथा मानवीय सेवा कार्यों के लिए दिया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद साकेत शर्मा ने इसे अपने जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों, साथियों और वरिष्ठजनों का है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वे समाज सेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहे हैं।

उन्होंने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स के संस्थापक एवं समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे मानवाधिकारों की रक्षा और समाजहित के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।