कमला नेहरू कॉलेज ने दक्षता विकास के लिए एआईसीईसीटी के साथ किया एमओयू

कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा ने छात्रों को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए देश की प्रमुख स्किल डेवलपमेंट संस्था एआईसीईसीटी के साथ महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस एमओयू पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर और एआईसीईसीटी की ओर से एक्जीक्यूटिव प्लेसमेंट ऑफिसर आकाश राखोंडे ने हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी के तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार स्किल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, कैरियर गाइडेंस, रोजगारोन्मुखी वर्कशॉप तथा एआईसीईसीटी के राष्ट्रीय नियोक्ता नेटवर्क के माध्यम से बेहतर प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। स्किल इंडिया, पीएमकेवीवाई और एनसीएसडीई जैसी राष्ट्रीय योजनाओं से भी छात्र जुड़ सकेंगे।

एआईसीईसीटी के एक्जीक्यूटिव प्लेसमेंट ऑफिसर आकाश राखोंडे ने कहा, “यह समझौता कोरबा के युवाओं को इंडस्ट्री-रेडी बनाने में बड़ा कदम है। हमारे मजबूत नेटवर्क से छात्रों को बेहतरीन रोजगार के द्वार खुलेंगे।”

प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहा, “यह सहयोग हमारे छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएगा।”

कोरबा के छात्रों के लिए यह एमओयू उच्च गुणवत्ता वाला कौशल प्रशिक्षण और रोजगार का नया अवसर लेकर आया है।