कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, एनटीपीसी कोरबा का वार्षिकोत्सव 09 दिसंबर 2025 को अंबेडकर भवन, एनटीपीसी कोरबा में भव्यता और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, कलात्मक और सह-शैक्षणिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शत्रुघ्न बेहरा (GM), महाप्रबंधक (संचालन एवं प्रबंधन) एनटीपीसी कोरबा, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल श्रीराम पाटिल (AGM), सहायक महाप्रबंधक (सिविल) एनटीपीसी कोरबा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री बेहरा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन, शिक्षण गुणवत्ता और उपलब्धियों की सराहना की।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और विद्यालय के प्राचार्य शसुनील कुमार साहू द्वारा प्रस्तुत वार्षिक प्रतिवेदन से हुई, जिसमें पूरे वर्ष की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया
एक्शन सांग और ग्रुप सांग से कार्यक्रम का शुभारंभ
सामाजिक संदेश देने वाली प्रस्तुतियाँ – सेव गर्ल चाइल्ड, स्वच्छ भारत, प्रोटेक्शन ऑफ एनवायरनमेंट और सेव वाटर डांस
इम्पोर्टेंस ऑफ स्पोर्ट्स और विकसित भारत जैसी शैक्षणिक व प्रेरक प्रस्तुतियाँ
कत्थक, छत्तीसगढ़ी डांस और राजस्थानी नृत्य ने भारत की सांस्कृतिक विविधता का रंग बिखेरा
स्पेक्ट्रम ऑफ टाइम, माइम, सितारे जमीन पर, योगा डांस, डम्बल डांस और हिंदी नाटक ने कला और मनोरंजन का सुंदर संगम प्रस्तुत किया
पुरस्कार वितरण
वर्षभर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।
समारोह का समापन शांति पाठ और राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का एक शानदार प्रतिफल रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

