राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग में कोरबा जिले ने रचा इतिहास: 18 स्वर्ण सहित 29 पदक जीतकर द्वितीय स्थान किया हासिल

दंतेवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ग्रेसी पन्ना और राजेश्वरी लहरे बनीं “रिंग ऑफ क्वीन”

कोरबा। छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं जिला दंतेवाड़ा थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 4 से 6 दिसंबर 2025 तक पुराना मार्केट इनडोर स्टेडियम, दंतेवाड़ा में राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजित की गई। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 19 जिलों से 280 खिलाड़ी और 40 ऑफिसियल्स ने हिस्सा लिया।

कोरबा जिला थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण, 10 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 29 पदक जीते और ओवरऑल ट्रॉफी में दूसरा स्थान हासिल किया। मेजबान दंतेवाड़ा प्रथम और दुर्ग जिला तीसरे स्थान पर रहा।

कोरबा से 28 बॉक्सर्स, 6 ऑफिसियल्स, कोच और टीम मैनेजर के साथ सचिव एवं ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के हेड कोच अजीत शर्मा के नेतृत्व में टीम गई थी।

महिला वर्ग में जूनियर वर्ग की ग्रेसी पन्ना और सीनियर वर्ग की राजेश्वरी लहरे ने “रिंग ऑफ क्वीन” का खिताब जीतकर कोरबा का नाम रोशन किया।

स्वर्ण पदक विजेता: खुशाल सिंह राठौर, आयुष उरांव, वंश राठौर, हाशिम अली, अर्पित दुबे, आर्यन सिंह, हर्ष यादव, अविनाश प्रमाणिक, वैभव कृष्णा, फ्रांसिस कुजूर, दीपक रोहिदास, आलोक शर्मा, हर्षिता केवट, पल मायरा पासी, ग्रेसी पन्ना, प्राची राठौर, राजेश्वरी लहरे, आराध्या श्रीवास।

रजत पदक विजेता: अभिनव निर्मलकर, दीपेश अवस्थी, कुणाल पूरी गोस्वामी, अपर्णा चौहान, अर्पिता कौशिक, श्रेया नेगी, परिधि नेमी, जफीर हमजा, अनुज अग्रवाल, गौरव चौहान।

कांस्य पदक: अनुज अग्रवाल।

इस शानदार सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी के.आर. टंडन, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी दीनू पटेल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी रामकृपाल साहू, प्राचार्या स्मिता वि. नायर, छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रसाद, उपाध्यक्ष रविंद्र साहू, सचिव राजेश कुमार, दंतेवाड़ा जिला सचिव संदीप शाह सहित सिद्धार्थ राजवाड़े, अविनाश बंजारे, विवेकानंद गोपाल, पीयूष पांडे, रविन्द्र ध्रुव, ईश्वर दास, शुभम प्रजापति, शेन एलेक्स और अमन टोप्पो आदि ने खिलाड़ियों और कोचिंग टीम को बधाई दी है।