कोरबा। शहर में कुत्ते के काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नगर पालिक निगम ने बड़ी पहल की है। कल मंगलवार 9 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-1 स्थित दशहरा मैदान में पालतू एवं आवारा कुत्तों-बिल्लियों के लिए विशाल नि:शुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण एवं कृमि नाशक दवा वितरण शिविर लगेगा।
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि यह कैंप नगर पालिक निगम कोरबा और पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
दोनों सुविधाएं – वैक्सीनेशन और कृमि दवा – पूरी तरह मुफ्त रहेंगी।
डॉ. तिवारी ने कहा, “रैबीज एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। समय पर टीका लगवाने से 100% बचाव संभव है। सभी कुत्ता-बिल्ली पालने वाले सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने पालतू जानवर को पट्टा (लीश) डालकर जरूर लेकर आएं और इस अभियान को सफल बनाएं।”
शिविर का विवरण
तारीख : 9 दिसंबर 2025 (मंगलवार)
समय : सुबह 10 बजे से
स्थान : दशहरा मैदान, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-1, कोरबा
सुविधा : नि:शुल्क एंटी रैबीज वैक्सीन + कृमि नाशक दवा
निगम ने सभी पशु प्रेमियों और पालकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की जोरदार अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

