कोरबा जिले के बांगों थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंडी-उपरोड़ा में रविवार दोपहर एक मोटरसाइकिल गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में अंदर खड़ी लगभग 25 मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
अचानक लगी आग से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों और दुकानों को सुरक्षित करने के लिए बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका और एरिगेशन विभाग की दमकल टीम मौके पर पहुँची। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अधिकारियों ने बताया कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो आग पास की अन्य दुकानों और घरों तक फैलकर बड़ा हादसा कर सकती थी।
आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी प्रकार की लापरवाही की आशंका जताई गई है।
कटघोरा नगर पालिका ने स्थानीय दुकानदारों को आग सुरक्षा उपकरण रखने एवं सुरक्षा मानकों का पालन करने की चेतावनी दी है। साथ ही क्षेत्र में नियमित सुरक्षा जांच और फायर ड्रिल कराने का निर्णय लिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















