कोरबा।बढ़ती ठंड के बीच बी.के. वेलफेयर सोसाइटी ने ग्राम केरवा में मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंदों, निःशक्तजनों और बुजुर्गों को निःशुल्क कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिमन्यु राठिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व महामंत्री राजू प्रसाद गुप्ता (भाजपा कुदमुरा मंडल), सरपंच गेवराज कंवर, हेमलाल झारिया सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और ठंड से राहत के भाव साफ दिखाई दिए। सोसाइटी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कमजोर वर्ग को ठंड से बचाने के लिए यह छोटी-सी मदद की गई है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















