कोरबा । रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा देवपहरी में “स्कूल बैग एवं अध्ययन सामग्री वितरण कार्यक्रम” उत्साह और हर्षोल्लास के बीच संपन्न हुआ। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नितिन चतुर्वेदी, सचिव संतोष जैन सहित अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से किया गया।
विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक गीत-नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को खुशनुमा बना दिया। रोटरी क्लब ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कपड़े, जूते, डायरी, पेंसिल व अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है।
रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने आने वाले समय में भी ऐसे सामाजिक व जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















