बालकोनगर । वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने आज अपने 1200 मेगावाट पॉवर प्लांट में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का भव्य और सफल आयोजन किया। डिप्टी डायरेक्टर, इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी, कोरबा विजय सिंह पोटाई के मार्गदर्शन में आयोजित इस ड्रिल में कोरबा जिले के 7 प्रमुख औद्योगिक संस्थानों के 27 प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।
मॉक ड्रिल में पावर लिमिटेड (पूर्व लैंको), एचटीपीएस कोरबा वेस्ट, एसईसीएल कुसमुंडा की माइंस रेस्क्यू एवं फायर सर्विसेज, एनटीपीसी कोरबा, डीएसपीएम टीपीएस कोरबा ईस्ट, आईओसीएल कोरबा टर्मिनल एवं आईओसीएल कुसमुंडा की टीमें शामिल हुईं।


पॉवर प्लांट में अग्निकांड की काल्पनिक आपात स्थिति बनाई गई। इसमें एक व्यक्ति को प्रतीकात्मक रूप से घायल दिखाया गया और सभी टीमों ने त्वरित बचाव, अग्निशमन एवं चिकित्सा सहायता का जीवंत प्रदर्शन किया। मौके पर 2 फोम टेंडर, हाइड्रेंट सिस्टम, डेल्यूज सिस्टम, 2 रेस्क्यू टीमें, 2 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और फैक्ट्री मेडिकल अधिकारी तैनात रहे। पूरी क्षेत्र को सिक्योरिटी ने घेर लिया था।
ड्रिल के बाद ‘ऑल क्लियर’ सिग्नल पर विस्तृत डी-ब्रीफिंग हुई। डिप्टी डायरेक्टर विजय सिंह पोटाई ने बालको की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, डैश कैमरा, डिजिटल ज़ेब्रा क्रॉसिंग, हैंड सिग्नल, संचार प्रोटोकॉल और टीम वर्क की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने इसे जिले के अन्य उद्योगों के लिए अनुकरणीय बताया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सहभागी संस्थानों के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
बालको के सीओओ (पावर) मंतोष सिन्हा एवं चीफ एचएसई एंड एस बी. शिवकुमार की अगुवाई में हुए इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सुरक्षा के मामले में बालको किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















