कोरबा।दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की गेवरा परियोजना से विस्थापित बाम्हनपाठ, पोड़ी और अमगांव गांव के सैकड़ों भू-विस्थापितों ने गुरुवार को गेवरा क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर के नेतृत्व में महिलाओं सहित विस्थापितों ने ढाई घंटे तक नारेबाजी की और कंपनी प्रबंधन पर रोजगार, मुआवजा एवं पुनर्वास नीति में झूठ और वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया।
विस्थापितों ने चार प्रमुख मांगें रखते हुए गेवरा क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारी बी. सेण्डे को ज्ञापन सौंपा। मांगों में शामिल हैं:
परियोजना प्रभावित महिलाओं सहित सभी पात्र आश्रितों को तत्काल रोजगार दिया जाए,
बसाहट राशि का शीघ्र भुगतान हो,
वर्ष 2010 से छूटे हुए सभी विस्थापितों को नीति के अनुसार सभी सुविधाएं एवं लाभ दिए जाएं,
पुनर्वास नीति का पूरी तरह पालन किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के अंदर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि तनवीर अहमद, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीण शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
