कोरबा। शासन की विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 4 दिसंबर से शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में सत्यापन कार्य बालको जोन कार्यालय, रविशंकर नगर जोन कार्यालय और निगम के मुख्य कार्यालय साकेत भवन स्थित लोकसेवा केंद्र में संपादित होगा।
शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित केंद्रीय पेंशन योजनाएं
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन ‘बेनेफिशरी सत्यापन’ मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा।
सत्यापन के लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे।
निगम ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित दस्तावेजों के साथ उक्त केंद्रों पर उपस्थित होकर अपना वार्षिक सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि पेंशन वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
