कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया अमन फन मेला का भव्य उद्घाटन

कोरबा।कोरबा अंचल के बुधवारी बाजार के पास स्थित अमन फन मेला का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शुभारंभ किया। शहरवासियों की भीड़, बच्चों की खिलखिलाहट और रंगीन रोशनी से पूरा परिसर उत्सव की चमक से भर उठा।

मेले में लगाई गई रोमांचक राइड्स, आकर्षक झूले, गेम ज़ोन और स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स हर उम्र के लोगों के लिए खास आकर्षण बनकर उभरे हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि“ऐसे मेले न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि समाज को जोड़ने, पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाने और सांस्कृतिक वातावरण मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

इसअवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में  महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत,भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी,नरेंद्र पाटनवार,मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, राकेश राठौर, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास,भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी लकी नंदा, पार्षद अजय चंद्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया, व्यवस्थाओं की सराहना की और आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं।

विभिन्न राइड्स और आकर्षणों से सजा मेला

मेले में लगाए गए प्रमुख आकर्षण—

मिनी ट्रेन

ब्रेकडांस

ड्रैगन राइड

हवाई झूला

ट्रैम्पोलिन

बच्चों के लिए स्पेशल गेम ज़ोन

शूटिंग, रिंग गेम

फैमिली एडवेंचर झूले

साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, और पार्किंग की व्यवस्थाओं ने आगंतुकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

अमन फन मेला इस सीजन में कोरबा शहर के लिए मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहाँ हर आयु वर्ग के लोग उत्साह के साथ पहुँचकर आनंद ले रहे हैं।