ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने वाला दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव
कोरबा।कोरबा जिले के ग्राम तुमान में इस वर्ष भी परंपरा के अनुरूप “एम जे बाबा डांस प्रतियोगिता एवं प्रो. कबड्डी सीजन-07” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। ग्रामीणों की स्वप्रेरणा से आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम अब गांव की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है और हर वर्ष बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करता है।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवा कलाकारों और खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और गांव में सामाजिक एकता को मजबूत करना है। पिछले छह वर्षों के सफल आयोजनों के बाद यह आयोजन स्थानीय परंपरा का रूप ले चुका है।
27 दिसंबर : पंजीयन एवं प्रारंभिक चयन राउंड
28 दिसंबर : डांस और कबड्डी प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले
डांस प्रतियोगिता में ग्रुप, युगल और एकल श्रेणियाँ शामिल होंगी। वहीं कबड्डी मैच प्रोफेशनल फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों की तकनीक, खेल-भावना और रणनीति के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अशोका विश्राम कंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला शामिल होंगी।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सावित्री अजय कंवर, तथा अध्यक्षता श्रीमती सुषमा कंवर, सरपंच ग्राम तुमान करेंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती निरुपमा जयराम पाटले, वाल सिंह, नकुल गबेल, किशन कोसले सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों, युवाओं, खेल प्रेमियों और सांस्कृतिक रुचि रखने वाले लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















