कोरबा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सोमवार को कोरबा जिले में संचालित बाल संप्रेषण गृह (बालक), बाल गृह (बालिका) एवं बाल गृह (बालक) का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहीं।
निरीक्षण के दौरान मंत्री और आयोग अध्यक्ष ने बच्चों से संवाद कर उनकी दिनचर्या, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं देखभाल की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
स्वच्छता और मानक सुविधाओं पर सख्त निर्देश
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सभी संस्थाओं में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर करने, जेजे एक्ट के अनुरूप सुविधाओं को अद्यतन रखने और बच्चों को उपलब्ध सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंत्री ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि
सभी संस्थाओं में पर्याप्त और कार्यशील सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य हों।
प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डों की उचित तैनाती सुनिश्चित की जाए।
संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए।
रिकॉर्ड और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
मंत्री एवं आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को कहा कि किशोर न्याय अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन हो। साथ ही रिकॉर्ड–रजिस्टर समय पर अद्यतन किए जाएँ और बच्चों के पुनर्वास से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मंत्री राजवाड़े ने स्पष्ट कहा, “बच्चों की सुरक्षा और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अजीत वसंत,डीपीओ बसंत मिंज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

