कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने माइनिंग डिसिप्लिन के सात अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 20 अक्टूबर को जारी कार्यालयीन आदेश के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान ग्रेड में ही विभिन्न क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कोरबा, कुसमुंडा, सोहागपुर, चिरमिरी और बिश्रामपुर क्षेत्रों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, सुनील प्रसाद, महाप्रबंधक (E-8), को कुसमुंडा क्षेत्र में एरिया सेफ्टी ऑफिसर के पद से स्थानांतरित कर सोहागपुर क्षेत्र में महाप्रबंधक के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं, संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक (E-8), को सोहागपुर क्षेत्र में बंगवार एवं दामिनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश खम्पारिया, मुख्य प्रबंधक (E-7), को सोहागपुर क्षेत्र मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। इन दोनों पदस्थापनाओं से संबंधित आदेश पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन के रूप में जारी किए गए हैं।
कोरबा, कुसमुंडा और बिश्रामपुर में भी बदलाव
तबादला आदेश के तहत रजा अहमद, मुख्य प्रबंधक (E-7), को चिरमिरी क्षेत्र से कुसमुंडा क्षेत्र में एरिया सेफ्टी ऑफिसर के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह जी.एस. ठाकुर, मुख्य प्रबंधक (E-7), को बिश्रामपुर क्षेत्र से कोरबा क्षेत्र में रजगामार यूजी के सैम के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा दीपक कुमार भारद्वाज, सीनियर मैनेजर (E-6), को सोहागपुर क्षेत्र में दामिनी यूजी का मैनेजर बनाया गया है। कृष्ण कुमार, सीनियर मैनेजर (E-6), को सोहागपुर क्षेत्र से स्थानांतरित कर बिश्रामपुर क्षेत्र में रेहर यूजी के मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृष्ण कुमार की पदस्थापना भी पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन के तहत की गई है।
एसईसीएल के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। नई पदस्थापनाओं के जरिए संबंधित क्षेत्रों में अधिकारियों को उनके निर्धारित कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















