कोरबा। जिले के पॉश इलाके शारदा विहार स्थित वैभव होम्स सोसाइटी में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक उत्पाती युवक हाथ में लाठी-डंडा लेकर परिसर में घुस आया और एक-एक कर करीब 17-18 लग्जरी कारों के शीशे तोड़ दिए।
स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच यह युवक सोसाइटी के पीछे की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। उसने देखते ही देखते पार्किंग में खड़ी महंगी गाड़ियों पर हमला शुरू कर दिया।
शीशे टूटने की तेज आवाज सुनकर कुछ निवासी जागे और शोर मचाया, जिसके बाद युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घटना से सोसाइटी में दहशत और गुस्सा है। लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आसपास के इलाके में युवक की तलाश की जा रही है।
फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है और मामले की गहन जांच जारी है। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















