कोरबा। बांकीमोंगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे ट्रैक चोरी करने वाले एक सक्रिय कबाड़ गिरोह को पकड़ लिया है। शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध पिकअप वाहन की आवाजाही की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।
तलाशी में पुलिस के होश उड़ गए – वाहन में रेलवे की लोहे की पटरी के कई बड़े-बड़े टुकड़े, ऑक्सीजन-असिटिलीन गैस कटर, सिलेंडर और कटिंग के अन्य उपकरण भरे हुए थे।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे सुनसान इलाकों में रेलवे लाइन काटकर टुकड़े करते थे और कबाड़ के बाजार में ऊँचे दामों पर बेचते थे। सबसे गंभीर बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर ट्रैक कटने के बावजूद रेलवे विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी, जिससे रेलवे की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर गम्भीर सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रैक कटने से किसी भी समय बड़ी रेल दुर्घटना हो सकती थी और सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है तथा जब्त सामग्री के साथ रेलवे एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का दावा है कि यह गिरोह लम्बे समय से सक्रिय था और इसके नेटवर्क में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। जांच जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की उम्मीद है।
बांकीमोंगरा थाना प्रभारी ने इसे कबाड़ माफिया पर बड़ी चोट बताया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

