कोरबा। ऑल इंडिया ओपन कराते चैंपियनशिप 2025 में कोरबा जिले की कराते टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 32 पदक अपने नाम किए। टीम ने 5 स्वर्ण, 6 रजत और 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया।
स्वर्ण पदक विजेताओं में अर्णव यादव, मिया फ्रांसिस अलापट्ट, जैस्मिन कुर्रे, वंश सिंह राठौर और भविष्य राज शामिल हैं।
रजत पदक श्रेणी में युवराज गोगोई, अर्चना सारथी, एंजेल यादव, अमन टोप्पो, कुनाल पुरी गोस्वामी और अनुराधा पटेल ने अपनी जगह बनाई।
वहीं कांस्य पदक मुद्रा श्रीवास्तव, आर्या सेठी, अंशिका अग्रवाल, स्वाति ओगरे, पूर्विका आदिले, वान्या राठौर, पारस बंजारे, रूचि श्री रहांगडाले, शामिर जोएल कुमार, लोमश प्रसाद सिन्हा, आदित्य सारथी, खुशाल सिंह राठौर, एम.डी. फरहान रजा, अघ्र्य सिंह, फ्रांसिस कुजूर, गुंजन देवांगन, रोहन श्रीवास, यश प्रजापति, नेवान आर. पिल्लै और समीर कंवर ने जीते।
बताया गया कि सभी खिलाड़ी कोरबा जिले की विभिन्न कराते अकादमियों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता में सफलता के बाद जब टीम कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंची, तो खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कराते संघ के पदाधिकारियों और अकादमी संचालकों ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे। कोरबा जिला कराते संघ ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके कोचों और अभिभावकों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

