कोरबा। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) की महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई दे रही है। मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में डीएमएफ निधि से हाई-टेक स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है।
पहले जिन जांचों के लिए मरीजों को निजी संस्थानों का रुख करना पड़ता था, अब वे सभी जांचें जिला अस्पताल में उपलब्ध हैं। विशेष रूप से सोनोग्राफी, नेत्र परीक्षण और रक्त संबंधी उन्नत जांचों की सुविधा को और व्यापक व अत्याधुनिक बनाया गया है। इससे आमजन का समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डीएमएफ मद से नए उपकरण, मशीनें और आवश्यक तकनीकों की स्थापना की गई है, जिससे जांच प्रक्रियाओं की सटीकता और गति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह विस्तार वरदान साबित हो रहा है, क्योंकि अधिकांश जांचें अब निःशुल्क या न्यूनतम शुल्क में उपलब्ध हैं।
स्थानीय नागरिकों ने डीएमएफ के इस सदुपयोग को सराहते हुए कहा कि इन सुविधाओं से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर नई ऊँचाइयों पर पहुंच रहा है। प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में कई और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएँ जोड़ी जाएँगी, जिससे कोरबा में पूरी तरह आधुनिक और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था विकसित की जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

