कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र में यातायात विभाग में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता शादीशुदा महिला ने चौकी पहुँचकर आरोपी पवन चंद्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक पवन चंद्रा और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते थे। महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने गलत नीयत से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और अब वह कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।
आरोपी पवन चंद्रा जिले के कई थानों और चौकियों में सेवाएं दे चुका है और वर्तमान में यातायात विभाग में पदस्थ था।
शिकायत दर्ज होने के बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। बताया जाता है कि आरोपी भी शादीशुदा है और उसका परिवार वर्तमान में पुलिस लाइन में रहता है।
सीएसपी भूषण एक्का ने पुष्टि की कि पीड़िता की शिकायत पर सीएसईबी चौकी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
