कोरबा। 1 जनवरी 2026 अर्हता तिथि के साथ चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कई बीएलओ की सुस्ती सामने आई है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरोज महिलांगे ने कार्य की धीमी रफ्तार और उदासीनता पर 15 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है।
इनमें कोरबा शहर के एमपीनगर, लालूराम कॉलोनी, शारदा विहार, पुरानी बस्ती, ईतवारी बाजार, तुलसी मार्ग, रानी रोड के साथ-साथ पाड़ीमार, रिस्दा, खम्हरिया और राजीव नगर जेलगांव के मतदान केंद्र शामिल हैं।
नोटिस में साफ कहा गया है कि एसआईआर समयबद्ध और अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में तेजी से चल रहे इस अभियान में अब लापरवाह बीएलओ पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















