कोरबा। शहर के मुख्य मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज से एक युवक द्वारा मालगाड़ी को देखते ही छलांग लगाने की घटना ने सनसनी फैला दी। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल युवक की पहचान कोरबा निवासी सुजीत बक्शी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ओवरब्रिज के ऊपर खड़ा था। उसी समय फाटक बंद था और सामने से मालगाड़ी आ रही थी। मालगाड़ी करीब पहुंचने से पहले ही उसने अचानक नीचे छलांग लगा दी।
जोरदार आवाज सुनते ही फाटक पर मौजूद लोग और आसपास के दुकानदार दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस दल के साथ पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि युवक के कूदने के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।
फिलहाल युवक अस्पताल में उपचाररत है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

