कोरबा। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ की 3 नवंबर से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को स्थगित कर दी गई। कर्मचारियों की कोई भी प्रमुख मांग (समय पर उठाव न होने पर सूखत क्षतिपूर्ति सहित चार मांगें) पूरी नहीं हुई, लेकिन कुछ स्थानों पर प्रबंधकों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर और बर्खास्तगी की कार्रवाई से दबाव बढ़ने के बाद संघ को पीछे हटना पड़ा।
जिलाधीश अजीत वसंत को सौंपे पत्र में संघ ने लिखा है कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर से हड़ताल स्थगित की जा रही है और सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर व कर्मचारी धान खरीदी कार्य में पूरा सहयोग करेंगे।
परिणामस्वरूप गुरुवार (20 नवंबर) से कोरबा जिले की 41 सहकारी समितियों के 65 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।
जिला प्रशासन ने संघ के इस फैसले का स्वागत किया है।
उप पंजीयक एमआर ध्रुव, जिला खाद्य अधिकारी जीएस कंवर, डीएमओ रितुराज देवांगन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग संभाग में हड़ताल को समर्थन और कर्मचारियों से सामूहिक इस्तीफे की अपील का भी कोई असर नहीं हुआ। राज्य स्तरीय निर्णय के बाद उनकी रणनीति प्रभावहीन हो गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















