कोरबा।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जमनीपाली में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने 25 से अधिक नवाचारी मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया।
मुख्य अतिथि डीपीएस प्राचार्य सतीश शर्मा ने सभी मॉडलों का गहन निरीक्षण किया और छात्रों से उनके वैज्ञानिक सिद्धांतों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि महान खोजें दैनिक जीवन की छोटी जिज्ञासाओं से ही जन्म लेती हैं।
श्रीमती लीना राठौर, श्रीमती अंजुलता राठौर, श्रीमती हर्षा यदु, सुश्री मानसी वर्मा एवं सुश्री प्रिया आदित्य के मार्गदर्शन में तैयार मॉडलों में सोलर इनवर्टर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट, पीएच सॉइल डिटेक्टर और स्मार्ट डस्टबिन विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री मानसी वर्मा ने किया, जबकि आभार श्रीमती अंजुलता राठौर ने व्यक्त किया। अतिथियों व शिक्षकों ने प्रदर्शनी को नवाचारी सोच को प्रोत्साहित करने वाला सराहनीय कदम बताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
