कोरबा। शासकीय महाविद्यालय दीपका में छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच, गोंडवाना पीस फाउंडेशन एवं जिला पुलिस के संयुक्त सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान महोत्सव एवं सड़क सुरक्षा अभियान का भव्य आयोजन किया गया।
जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. ममता ठाकुर ने रक्तदान की जीवन रक्षा में भूमिका एवं सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
यातायात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की बारीकियां सिखाईं और सुरक्षित ड्राइविंग पर जोर दिया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि एवं गणमान्यों द्वारा हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सूर्यप्रकाश शर्मा, बसंत कंवर (जनपद सदस्य), हेमंत नेटी, सपूरण सिंह, अर्जुन वस्त्राकार (मैनेजिंग डायरेक्टर), गणेश उईके, सहायक प्राध्यापक, कार्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक एसके राठौर ने किया तथा आभार जेसी देवांगन ने व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
