कोरबा। ग्राम कदमझरिया के पहाड़ी कोरवा जनजातीय परिवारों को अब उनके गांव में ही राशन दिया जाएगा। लगभग 35 राशनकार्डधारी परिवारों को प्रतिमाह 6 से 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मुख्यालय तक पैदल जाना पड़ता था। उन्होंने कलेक्टर को इस बारे में अवगत कराया था। जिस पर अधिकारी ने फूड ऑफिसर को कहा था कि यहां राहत की व्यवस्था करें।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कँवर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक दिन के भीतर, 13 नवम्बर 2025 से ही, ग्राम कदमझरिया में चलित वाहन (मोबाइल पीडीएस यूनिट) के माध्यम से राशन वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था प्रारंभ कर दी। अब पहाड़ी कोरवा जनजाति के परिवारों को अपने ही गाँव में अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















