कोरबा। नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग ने टीपी नगर स्थित अपने पंडित दीनदयाल सांस्कृतिक भवन को लीज अनुबंध पर लेने वाले को नोटिस थमाया है।
आशीर्वाद टेंट हाऊस के राकेश कुमार को जारी नोटिस में गुड्स एंड सर्विस टैक्स के 9 लाख सहित कुल 59 लाख रुपए का भुगतान जल्द करने को कहा गया है। कहा गया कि 10 वर्षीय लीज पर इकरारनामा पंजीयन आबंटन शर्तों के तहत किया गया है। अब तक किराया की राशि अदा नहीं की गई है। बकाया राशि 39 लाख 95 हजार 956 रुपए और अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 तक 10 लाख 14 हजार 32 रुपए कुल राशि 50 लाख 9 हजार 968 के साथ जीएसटी के 9 लाख 1 हजार 798 रुपए होते है। यह राशि कुल मिलाकर 59 लाख 11 हजार 786 होती है।
राजस्व अधिकारी ने कहा कि 7 दिन के भीतर इस राशि का भुगतान नगर निगम को किया जाए। अन्य स्थिति में बिना किसी सूचना के पंजीयन आबंटन शर्तों के अंतर्गत पंडित दीनदयाल भवन का आबंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
याद रहे कोरबा क्षेत्र में नगर निगम ने जनता से प्राप्त विभिन्न प्रकार के टैक्स से संपत्ति खड़ी की है। बीते वर्षों में सामान्य किराए पर इनकी सुविधा जनता को मिलती रही लेकिन किन्ही कारणों से ऐसे भवन लीज पर दे दिए गए। ऐसी स्थिति में ठेकेदार मनमानी राशि प्राप्त कर रहे है और नगर निगम को भी उसका किराया नहीं दे रहे है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















