पटवारी गोविन्द राम कंवर निलंबित

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने तहसील पसान के पटवारी गोविन्द राम कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ थाना जांजगीर में आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के साथ-साथ शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही और प्रमाद बरतने के आरोप लगे हैं।

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3(1)(क), (ख) एवं (ग) के उल्लंघन के आधार पर की गई है।

निलंबन अवधि में पटवारी गोविन्द राम कंवर का मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा, कलेक्टर कार्यालय कोरबा नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

जिले में भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई मानी जा रही है।